Sukanya Samriddhi Yojana 2023 | प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना 2023

sukanya samriddhi yojana post office, sukanya samriddhi yojana benefits, sukanya samriddhi yojana in hindi, Sukanya Samriddhi Yojana 2023

सुकन्या समृद्धि योजना को केंद्र सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के इनिशिएटिव के तौर शुरू किया था। अगर आपके घर पर भी एक नन्ही परी है तो आप उस परी को भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए आज से ही प्लानिंग कर सकते है। इसी उद्देश्य के पूर्ति के लिए केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुवात की है। अगर आप भी सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आवेदन करना चाहते है तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए। तो चलिए शुरू करते है। Sukanya Samriddhi Yojana 2023

Sukanya Samriddhi Yojana क्या है?

योजनासुकन्या समृद्धि योजना 
लागू किसके द्वारा हुआ केंद्र सरकार द्वारा 
लाभ किन्हें प्राप्त होगा देश भर की बेटी को 
उद्देश्य बेटी के माता पिता को उनके पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना 
मैच्योरिटी पीरियड21 वर्ष 

सुकन्या समृद्धि योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान के कारण शुरू किया गया था। इस सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटी के माता पिता या अभिभावक को लंबे समय तक एक बचत खाता प्रदान किया जाता है। जिस पर जमा किए गए पैसे को आपको एक अच्छा इंटरेस्ट रेट प्राप्त होता हैं। इस Sukanya Samriddhi Yojana के तहत खोले गए अकाउंट से आप पैसा आपकी बेटी के 21 वर्ष पूरे होने के बाद ही निकाल सकते हैं या फिर अगर आपकी बेटी की शादी 18 वर्ष के बाद हो रही है तो ऐसी स्थिति में भी आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए अकाउंट में जमा पैसे को निकाल सकते है।

Sukanya Samriddhi Yojana की विशेषता 

  • सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप 250 रुपए से अपना अकाउंट इस योजना के तहत खोल सकते है।
  • आपको इस सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा किए गए पैसे में टैक्स बेनिफिट भी प्राप्त होता है।
  • आपकी बेटी इस योजना के तहत बनाए गए खाते का संचालन 18 वर्ष पूरे होने के बाद खुद से भी कर सकती है।
  • अगर आपकी बेटी को किसी प्रकार की जानलेवा बीमारी है या बेटी के माता पिता की किसी कारण वश मौत हो गई है तो ऐसी स्थिति में प्री मैच्योरिटी होने पर भी आप इस अकाउंट से पैसे निकाल सकते है।
  • आपको इस सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा राशि पर 7.6% का इंटरेस्ट प्राप्त हो रहा है। यह इंटरेस्ट रेट हर 3 महीने में निर्धारित की जाती है।

Samriddhi Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

  • बेटी का आधार कार्ड
  • माता पिता का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बेटी का आयु प्रमाण पत्र
  • माता पिता का पैन कार्ड

Sukanya Samriddhi Yojana के पात्रता 

  • अगर आप इस Sukanya Samriddhi Yojana के तहत आवेदन करना चाहते है तो आपकी बेटी की आयु 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आपको कम से कम प्रति वर्ष 250 रुपए का निवेश करना होगा। अधिकतम आप प्रति वर्ष 1.50 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते है।
  • आपके पास आपकी बेटी का जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

Sukanya Samriddhi Yojana के तहत आवेदन कैसे करे?

अगर आप भी Sukanya Samriddhi Yojana के तहत आवेदन करना चाहते है तो नीचे बताए गए तरीके को फॉलो करना होगा,

  • आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा। और वहा ग्राहक सेवा अधिकारी से मिलना होगा।
  • उन्हे कहना होगा कि आप Sukanya Samriddhi Yojana के तहत बैंक अकाउंट खुलवाना चाहते है।
  • आपको उसके बाद इस योजना के तहत प्रदान किए जाने वाले आवेदन पत्र को भरना होगा।
  • आवेदन पत्र को ठीक ढंग से भरने के बाद आपको जरूरी दस्तावेज को जमा करना होगा।
  • जिसके बाद आपका बैंक अकाउंट इस Sukanya Samriddhi Yojana के तहत खोल दिया जाता है।

Leave a Comment